लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस पर कमजोर वर्गों के लिए ‘कुछ नहीं’ करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटे में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को आरक्षण की मंजूरी देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय की सराहना की। पार्टी ने शनिवार को कहा कि सरकार ने समतावादी समाज की स्थापना के उद्देश्य से ऐतिहासिक निर्णय किया, जबकि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए ‘कुछ नहीं’ किया।

सरकार ने अखिल भारतीय कोटा के तहत मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की बृहस्पतिवार को घोषणा की थी।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देती है। यादव ने कहा ‘‘सामाजिक और आर्थिक न्याय पर आधारित समतावादी समाज की स्थापना के उद्देश्य से यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।’’ उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की प्रगति में योगदान को लेकर विपक्ष और विशेष रूप से कांग्रेस पर सवाल उठाया।

यादव ने आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक देश में सत्ता में रहने के बावजूद ‘‘कांग्रेस ने समाज के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी को साथ लेकर देश का समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर काम करती है। इस फैसले के पीछे सरकार की मंशा पर संदेह करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा, ‘‘जो लोग पिछड़े समुदायों के उत्थान की बात करते थे, उन्हें केवल अपने-अपने परिवारों और अपने कल्याण की चिंता थी।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘समाज में सभी के लिए काम कर रही है और इसलिए उसने सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी आरक्षण दिया।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने विभिन्न आयोगों द्वारा दी गई कई रिपोर्टों के बावजूद इस मोर्चे पर कुछ नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह