लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकों की अनुपब्धता पर सवालों से बचने के लिये केजरीवाल को गाली दे रही भाजपा: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर कोविड रोधी टीकों की अनुपलब्धता को लेकर सवालों से बचने के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ''गाली देने'' करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की आज दिन में हुई प्रेस वार्ता की ओर इशारा करते हुए कहा, ''भाजपा नेताओं से जब भी पूछा जाता है कि टीके कहां हैं, तो वे केजरीवाल को गाली देना शुरू कर देते हैं।''

पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कोविड-19 टीकों की खरीद और अन्य मुद्दों को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने देश में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का ''बंटाधार'' कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि निजी अस्पतालों को गुपचुप तरीके से टीकों की आपूर्ति की गई है।

सिसोदिया ने भाजपा से पूछा कि जब देश में टीकों की कमी के चलते टीकाकरण केन्द्र बंद हैं तो निजी अस्पतालों को टीके कैसे मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे