लाइव न्यूज़ :

BJP 6th candidate list 2024: जसकौर मीणा को टिकट नहीं, कन्हैया लाल मीणा लड़ेंगे चुनाव, करौली-धौलपुर से इंदू देवी जाटव पर दांव, अब तक 401 प्रत्याशियों की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2024 16:34 IST

BJP 6th candidate list 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 401 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।कांग्रेस ने यहां से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।

BJP 6th candidate list 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को छठी उम्मीदवार सूची जारी कर दी। भाजपा ने अब तक लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 401 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छठी सूची में राजस्थान की दो और मणिपुर के लिए एक सीट पर प्रत्याशी उतारे गए है। बीजेपी ने राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को मैदान में उतारा है। मणिपुर के इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।

राजस्थान से दो और मणिपुर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया हैं। इन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनका भी टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से भजनलाल जाटव को टिकट दिया है।

भाजपा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीट में से 24 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री बसंत कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।

भाजपा ने इनर मणिपुर लोस सीट से शिक्षा मंत्री बसंतकुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को इनर मणिपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री टी. बसंतकुमार सिंह को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। टी. बसंतकुमार (59) पूर्व केंद्रीय मंत्री टी. चाओबा सिंह के बेटे हैं। आईपीएस के पूर्व अधिकारी बसंतकुमार अभी बिष्णुपुर जिले में नामबोल विधानसभा सीट से विधायक हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मणिपुरराजस्थानचुनाव आयोगजेपी नड्डानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया