लाइव न्यूज़ :

BJP 1st Candidates List: इतने युवाओं, महिलाओं को मिला टिकट, 195 उम्मीदवारों की जारी सूची

By आकाश चौरसिया | Updated: March 2, 2024 19:10 IST

BJP 1st Candidates List भाजपा ने आज पहली सूची देश भर के लिए जारी कर दी है, इसमें करीब 100 उम्मीदवारों को लेकर नाम घोषित किए जा सकते हैं। इस बात के कयास सूत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने पहली सूची जारी कीभाजपा की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम शामिलयूपी से इन चेहरों को मिला टिकट

BJP 1st Candidates List: भाजपा ने आज पहली सूची देश भर के कई राज्यों के लिए जारी कर दी है, इसमें करीब 195 उम्मीदवारों को लेकर नाम घोषित किए। इस बात के कयास सूत्रों के द्वारा लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने इस सूची में बड़े नामों में शामिल गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी घोषित किया। उत्तर प्रदेश से लखनऊ से राजनाथ सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया। इस सूची की घोषणा खुद राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सूची जारी किया।

16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री 195 सूची में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का नाम, 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार, 28 महिलाओं को टिकट दिया। अनुसूचित जाति को 27, अनुसूचित जनजाति को 18 को टिकट दिया। गोवा से 1, यूपी से 51 नामों की सूची जारी की है। 

वहीं, पिछले दिनों खबर आई थी कि भाजपा ने NDA के उत्तर प्रदेश में साझीदारों के लिए लगभग 6 सीट छोड़ी हैं। इसमें भाजपा ने अपना दल को 2, पश्चिमी यूपी की बड़ी पार्टी आरएलडी को 2, पूर्वी यूपी में अपना दम-खम रखने वाले ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा को 1 और निषाद पार्टी को 1 सीट शेयर की है। 

पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने की इन सांसदों ने लगाई गुहारलिस्ट के जारी होने से पहले दिल्ली से सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पार्टी और दायित्वों से मुक्त होने की अपील भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की। इनके अलावा झारखंड के हजारीबाग से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने भी अपने को पद से पार्टी के दायित्वों से उन्हें भी मुक्त करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष से मांग की। ऐसा माना जा रहा है कि इन सांसदों को अप्रत्यक्ष रूप से पता चल गया है कि इनके टिकट कट सकते हैं। 

टॅग्स :BJPअमित शाहनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं