लाइव न्यूज़ :

पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भाजपा 1360, कांग्रेस 1247 सीटों पर जीती

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:57 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाजपा के 1360 उम्मीदवार जीत गए हैं जबकि कांग्रेस के 1247 उम्मीदवारों को जीत मिली है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्दलीय 335 व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी 54 जगह विजयी रही है। मतगणना अभी चल रही है।

इसी तरह जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस दस व भाजपा छह सीटों पर जीती है। कुल 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं जिनके मतों की गिनती मंगलवार को हो रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि जिला मुख्यालयों पर यह मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई। सभी परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

इस गणना से 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवारों व 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह