BJP 10th list LS polls 2024: बीजेपी ने 10वीं सूची जारी की, बलिया से नीरज शेखर और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2024 13:29 IST2024-04-10T13:23:03+5:302024-04-10T13:29:46+5:30
BJP 10th list LS polls 2024:चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है और संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है।

file photo
BJP 10th list LS polls 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। बलिया से नीरज शेखर और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है। भाजपा ने 2019 में चुनाव लड़कर हारे और जम्मू-कश्मीर को एलजी मनोज सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है और संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से जयदेव सिंह ठाकुर मैदान में उतरेंगे। फूलपुर से प्रवीण पटेल को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी को बेटिकट कर दिया गया है। मछलीशहर से बीपी सरोज को उतारा गया है।
BJP releases its 10th list of candidates for the Lok Sabha elections.#LokSabaElection2024pic.twitter.com/gyPPEm7Z40
— ANI (@ANI) April 10, 2024