लाइव न्यूज़ :

बीजद महिला आरक्षण को एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगा :पटनायक

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सिर्फ चुनावों के दौरान महिला सशक्तिकरण के बारे में बातें करने को लेकर राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों की शनिवार को आलोचना की। साथ ही, उन्होंने कहा कि बीजद लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के हर सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा उठा कर इसे एक ‘‘राष्ट्रीय आंदोलन’’ बनाएगा।

बीजू जनता दल(बीजद) के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग जारी रखेगी।

बीजद अध्यक्ष ने कहा कि उनके पिता देश के किसी राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे , जिन्होंने 1992 में ओडिशा के पंचायतों एवं शहरी निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बीजू पटनायक की विचारधारा के आधार पर हमारी बीजद सरकार ने पंचायतों और शहरी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ा कर 50 प्रतिशत कर दिया। ’’

पटनायक ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्तर की पार्टियां चुनाव के दौरान महिला सशक्तिकरण की बातें करती हैं और चुनाव घोषणापत्र में इसके लिए वादे करती हैं, लेकिन जीतने के बाद आसानी से इसे भूल जाती है। ’’

उन्होंने कहा कि बीजद राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों को विधानसभाओं और संसदीय चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में उनके भूला दिए गए वादों की याद दिलाएगा।

बीजद प्रमुख ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि भारत में हर महिला को उसके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए।

पटनायक ने कहा, ‘‘बीजद घर-घर, गांव-गांव जाकर यह संदेश फैलाएगा और महिला आरक्षण मुद्दे को राष्ट्रीय आंदोलन बनाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रख सकते हैं। हमारे देश के राजनीतिक पटल पर उनका भी उचित स्थान होना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम भारतीय विकसित देशों का मुकाबला करना चाहते हैं तो हमें पहले अपनी महिलाओं को अधिकार देना होगा। ’’

महिला आरक्षण पर पटनायक का बयान काफी मायने रखता है क्योंकि राज्य में अगले साल 114 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद, 2022 में पंचायत चुनाव होंगे और 2024 में विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव होने हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटनायक की टिप्पणी पर कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ओडिशा में महिलाओं और बच्चों से कैसा व्यवहार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार नयागढ़ में पांच वर्षीय बच्ची को न्याय दिला पाने में नाकाम रही है।

बच्ची की 14 जुलाई को हत्या कर दी गई थी।

प्रधान ने कहा, ‘‘पटनायक का यह बयान महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार से लोगों का सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया