लाइव न्यूज़ :

बीजद 17 अप्रैल को बीजू पटनायक की पुण्यतिथि मनाएगा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 17 अप्रैल को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता बीजू पटनायक की 23वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए कहा है।

बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कस्बे के अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों को एक खुला पत्र लिखते हुए पुण्यतिथि मनाने के लिए कहा है। नवीन पटनायक, बीजू पटनायक के बेटे हैं और उनके नाम पर ही बीजू जनता दल का गठन हुआ है। बीजद 2000 से ही राज्य में सत्ता में है।

हालांकि पुरी जिले में इस तरह का कोई आयोजन नहीं होगा क्योंकि यहां पिपिली विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है।

इस अवसर पर ‘ओड़िशा मो परिवार’ द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में रक्त दान कार्यक्रम ‘जीवन बिंदु’ चलाया जाएगा और कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन और मास्क पहनने के लिए भी जागरूकता अभियान चलेगा।

पटनायक ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से राज्य संकट के दौर से गुजर रहा है और अगर सभी कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें तो ओडिशा इस बीमारी को हरा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह