लाइव न्यूज़ :

बढती कीमतों के खिलाफ बीजद पूरे ओडिशा में प्रदर्शन करेगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढोत्तरी के लिये भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की।

पार्टी प्रवक्ताओं और वरिष्ठ विधायकों- पी के देब, अतनु एस नायक और प्रमिला मलिक - ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि आंदोलन के हिस्से के रूप में, बीजद नेता और सदस्य रविवार को यहां राजभवन के सामने धरने पर बैठेंगे और राज्यपाल गणेशी लाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे ।

प्रदेश सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि बीजद सोमवार को राज्य के सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेगा ।

क्षेत्रीय पार्टी ने केंद्र सरकार के ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ आर्थिक प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई।

बीजद नेताओं ने अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ और ‘‘अक्षम्य’’ करार देते हुए कहा कि 2019 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ईंधन की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 40 प्रतिशत से 100 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोविड-19 महामारी ने पहले ही आम लोगों की आजीविका को प्रभावित किया है और ईंधन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने उनके संकट को बढ़ा दिया है।

तीनों नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और बीजद कभी भी इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी और जनहित में आवाज उठाएगी।

हालांकि, भाजपा प्रवक्ता गोलक नायक ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि राज्य सरकार के उच्च कर के कारण है।

नायक ने कहा, ‘‘अगर बीजद वास्तव में चिंतित है, तो उसे राज्य सरकार को उच्च कर में कटौती का सुझाव देना चाहिए ।’’

भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करके सत्तारूढ़ दल कालाहांडी महिला शिक्षक हत्या मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास है, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री पर आरोप लग रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया