लाइव न्यूज़ :

बीजद ने किसानों की एमएसपी की मांग का समर्थन किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 दिसम्बर ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग का समर्थन करते हुए, इस मुद्दे पर एम. एस. स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन की लड़ाई लड़ने का संकल्प किया।

पार्टी ने कहा कि राज्य में किसानों के समावेशी विकास पर हमेशा बीजद का ध्यान केंद्रित रहा है।

पार्टी ने कल शाम संपन्न हुई अपनी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्तावों में से एक में कहा, ‘‘ हमारी पार्टी एमएसपी के मुद्दें पर किसानों के साथ है और एम. एस. स्वामीनाथन समिति के सुझावों के क्रियान्वयन के लिए लगातार लड़ती रहेगी। ’’

ओडिशा के मंत्रिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्र से एमएसपी पर स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग वाले एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।

पार्टी के 26 दिसंबर को 24वें स्थापना दिवस से पूर्व आयोजित हुई इस दो दिवसीय बैठक में नौ राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए।

पार्टी प्रमुख पटनायक ने डिजिटल तौर पर बैठक में शिरकत की।

बीजद ने संसद में पारित हुए नए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया था। हालांकि उसने इनके विरोध में किसानों द्वारा आहूत आठ दिसम्बर के बंद का समर्थन नहीं किया था।

इस बीच, बीजद के वरिष्ठ नेता प्रणब प्रकाश दास ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की छवि खराब करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य के प्रति केन्द्र के ‘‘ लापरवाहीपूर्ण और नकारात्मक रवैये’’ से लड़ेगी।

पार्टी के महासचिव (संगठन) एवं जाजपुर से विधायक प्रणब प्रकाश दास ने रविवार को बीजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय संगठन पटनायक की साफ छवि को धूमिल करने के किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पटनायक के बाद पार्टी में दूसरे स्थान पर माने जाने वाले दास ने गोपालपुर के विधायक प्रदीप पाणिग्रही की जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के संदर्भ में यह बयान दिया। उन पर ‘‘जन-विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप है।

पाणिग्रही एक समय पर पटनायक के काफी करीबी थे और कई वर्षों तक उन्होंने हिन्जिली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। नौकरी घोटाले में नाम सामने आने के बाद बीजद ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

इसके बाद ही विपक्षी दलों ने पटनायक पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

दास ने पार्टी के सदस्यों से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अच्छे कामों को लोगों तक पहुंचाने को भी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो