लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में बीजद समर्थकों ने केन्द्रीय मंत्री की कार पर फेंके अंडे

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 नवंबर ओडिशा के केंद्रपाड़ा में रविवार को रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू के वाहन को निशाना बनाकर कथित तौर पर अंडे फेंके।

केन्द्रीय जल शक्ति एवं जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू केंद्रपाड़ा स्वायत्त कॉलेज में एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। यह घटना जिले के तिनिमुहानी इलाके में हुई। टुडू ने कहा कि वह इस प्रकार के प्रदर्शनों की परवाह नहीं करते।

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद के प्रवक्ता ब्योमकेश रे ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी ने सोमवार से तीन दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।

बीजद नेता ने पिछले साढ़े तीन साल में रसोई गैस की कीमतों में 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने का दावा करते हुए अच्छे दिन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वादे पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्र सरकार रसोई गैस की कीमत कम नहीं करती तब तक बीजद विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

ब्योमकेश रे ने कहा, ‘‘जहां एक तरफ केन्द्र का दावा है कि रसोई गैस सिलेंडर के उपयोग में 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से पता चलता है कि वृद्धि केवल 20 प्रतिशत है, जो एक सामान्य प्रक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे