लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बीजद समर्थक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:39 IST

Open in App

बरहमपुर (ओडिशा), 21 जनवरी ओडिशा के गंजाम जिले में अज्ञात हमलावरों ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के एक समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कोडाला पुलिस थाना अंतर्गत सुमंडल गांव में बुधवार को उस वक्त हुई जब बेगुनियापाड़ा पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष देबराज साहू (52) एक दुकान पर चाय पी रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार में आए तीन हमलावरों ने साहू को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि साहू को सुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

गंजाम के पुलिस अधीक्षक बृजेश राय ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो एसडीपीओ और चार पुलिस थाना प्रभारियों की टीम गठित की गयी है।

उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि इसके पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए