लाइव न्यूज़ :

शिवराज चौहान के बयान ने भाजपा और बीजद के तालमेल को किया खारिज, सरकार से की ‘कालिया’ योजना पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

By भाषा | Updated: August 12, 2019 05:33 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज चौहान ने आरोप लगाया कि बीजद सरकार ने किसानों के कालिया योजना के बारे में फर्जी दावे किये हैं क्योंकि इस योजना के तहत पंजीकृत लाभान्वितों की संख्या और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पाने वालों की संख्या के बीच बहुत बड़ा अंतर है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज चौहान ने कहा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कालिया योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों की पूर्ण सूची पर तत्काल श्वेत पत्र लाना चाहिए।चौहान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके बैंक खातों में छह हजार रुपये दिये जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद सरकार पर किसानों की ‘अनदेखी’ करने का रविवार को आरोप लगाते हुए महत्वाकांक्षी ‘कालिया’ योजना पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजद और भाजपा के बीच किसी भी तालमेल की धारणा को भी खारिज कर दिया।हालांकि, नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजू जनता दल ने तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे महत्वपूर्ण मसलों पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ओडिशा के अपने दो दिवसीय दौरे के समापन के दौरान यह स्वीकार किया कि बीजद के राजग के खेमे में आने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।चौहान ने आरोप लगाया कि बीजद सरकार ने किसानों के कालिया योजना के बारे में फर्जी दावे किये हैं क्योंकि इस योजना के तहत पंजीकृत लाभान्वितों की संख्या और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पाने वालों की संख्या के बीच बहुत बड़ा अंतर है।उन्होंने कहा, ‘‘इस स्पष्ट असंतुलन के आलोक में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को कालिया (आजीविका और आय संवर्धन के लिए कृषक सहायता) योजना के तहत लाभ पाने वाले किसानों की पूर्ण सूची पर तत्काल श्वेत पत्र लाना चाहिए।’’ इस योजना के तहत किसानों को प्रति फसल पांच हजार रुपये दिये जाते हैं जबकि एक साल में (खरीफ तथा रबी) फसल के लिए किसान परिवार को दस हजार रुपये मिलते हैं।चौहान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके बैंक खातों में छह हजार रुपये दिये जाते हैं लकिन ओडिशा सरकार इस योजना के लाभान्वितों की सूची केंद्र सरकार को मुहैया कराने में विफल रही है।भाजपा नेता ने ओडिशा में पिछले 20 साल में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि प्रदेश के केवल 31 फीसदी भूमि में सिंचाई की सुविधा है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल