लाइव न्यूज़ :

बीजद सांसदों ने गृहमंत्री से मुलाकात की, आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अगस्त बीजू जनता दल (बीजद) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आरक्षण की अधिकतम 50 प्रतिशत सीमा को हटाने के लिए केंद्र से कानून लाने की मांग की।

पार्टी द्वारा दिए गए ज्ञापन में बीजद सांसदों ने सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े वर्गों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी का पता लगाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग की क्योंकि इन समुदायों की संख्या की सटीक जानकारी नहीं होने के कारण उनको केंद्रित कर योजनाएं बनाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

संसद के दोनों सदनों के बीजद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संसद भवन में उनके चेंबर में मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। हालांकि, उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

ज्ञापन में बीजद ने वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना में सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़ों की गणना की व्यवस्था करने की मांग की है। पार्टी ने रेखांकित किया कि कई राज्यों की आरक्षण संबंधी नीति को उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किया गया, इसलिए जनगणना के प्रारूप में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों और ओबीसी समुदाय की गणना के लिए कोष्ठक रखना अनिवार्य हो गया है।

पार्टी ने बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बीजद सांसदों की आरक्षण की सीमा को लेकर व्यक्त की गई चिंता को सराहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान