बीजद विधायक किशोर मोहंती का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:34 IST2021-12-30T22:34:43+5:302021-12-30T22:34:43+5:30

BJD MLA Kishore Mohanty dies of heart attack | बीजद विधायक किशोर मोहंती का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बीजद विधायक किशोर मोहंती का दिल का दौरा पड़ने से निधन

(तीसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

भुवनेश्वर, 30 दिसंबर ब्रजराजनगर के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुमार मोहंती का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मोहंती के परिवारवालों ने यह जानकारी दी।

विधायक के परिवारवालों ने कहा कि 63 वर्षीय मोहंती को झारसुगुडा में बीजू जनता दल (बीजद) कार्यालय में एक बैठक में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मोहंती पहली बार 1990 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 2004 से 2008 तक सरकार के मुख्य सचेतक और 19 अगस्त 2008 से 25 मई 2009 तक विधानसभा के अध्यक्ष थे। मोहंती 3 अगस्त, 2009 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे और 2 अप्रैल, 2012 तक उच्च सदन के सदस्य । मोहंती ने छात्र राजनीति के माध्यम से पश्चिमी ओडिशा की राजनीति में अपनी पैठ बनाई। वह पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष भी थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त किया। पटनायक ने कहा, ‘‘किशोर कुमार मोहंती के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह पार्टी के एक कुशल और लोकप्रिय नेता थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJD MLA Kishore Mohanty dies of heart attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे