लाइव न्यूज़ :

बीजद विधायक ने PWD इंजीनियर से कराई उठक-बैठक, वीडियो वायरल होने के बाद मांगी माफी

By भाषा | Updated: June 7, 2019 04:44 IST

ओड़िशा में पीडब्ल्यूडी के एक कनिष्ठ अभियंता को सत्तारूढ़ बीजद के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर द्वारा कथित रूप से जबरन उठक-बैठक कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पटनागढ़ से विधायक मेहर ने दावा किया कि उन्होंने लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए यह कदम उठाया था। इंजीनियर की पत्नी ने मेहर के खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।

भुवनेश्वर, छह जूनः ओड़िशा में पीडब्ल्यूडी के एक कनिष्ठ अभियंता को सत्तारूढ़ बीजद के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर द्वारा कथित रूप से जबरन उठक-बैठक कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी। पटनागढ़ से विधायक मेहर ने दावा किया कि उन्होंने लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए यह कदम उठाया था। इस बीच, अभियंता की पत्नी ने मेहर के खिलाफ पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।

मेहर ने बोलंगीर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे इस घटना के लिए खेद है। लेकिन, मुझे जन आक्रोश के मद्देनजर इंजीनियर को उठक-बैठक करने के लिए कहने को मजबूर होना पड़ा... सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता होने को लेकर लोग नाराज थे और यदि मैंने उन्हें उठक-बैठक करने के लिए नहीं कहा होता तो वे लोग अभियंता (इंजीनियर) को नुकसान पहुंचा सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति मेरे नियंत्रण में नहीं थी क्योंकि गुस्साए लोग दोषी इंजीनियर के लिए सजा की मांग कर रहे थे।’’

जिलाधिकारी अरिंदम डाकुआ ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इस घटना पर पटनागढ़ के उपजिलाधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।’’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेहर अभियंता को फटकार लगाते हुए और उसे बीच सड़क पर 100 बार उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। मेहर ने अभियंता को भीड़ द्वारा पिटवाने की भी धमकी दी जिसके बाद वह सड़क पर उठक-बैठक करते हुए नजर आ रहा है।

इस बीच, कार्यकारी अभियंता एल एन मिश्रा ने कहा, ‘‘ हम शिकायतों पर गौर करेंगे और यदि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कोई चिंता सामने आयगी तो जरूरी सुधार किये जायेंगे।’’ फिलहाल, मेहर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं लेकिन विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने बीजद विधायक की इस हरकत की आलोचना की है।

टॅग्स :ओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह