लाइव न्यूज़ :

कनिष्ठ अभियंता को सरेआम उठक-बैठक करवाने के मामले में बीजद विधायक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2019 17:05 IST

यह घटना इस महीने की शुरुआत में सामने आई जब इसका एक कथित वीडियो वायरल हो गया था जिसमें विधायक पीडब्ल्यूडी अभियंता से सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना पांच जून को पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में आक्रोश फैलने के बाद बोलांगीर के कलेक्टर अरिंदम दकुआ ने आरोपों की पुष्टि के लिए उप-कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए।पुलिस ने विधायक को नुआपाड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बोलांगीर लेकर आए।

ओडिशा पुलिस ने बीजू जनता दल (बीजद) के नवनिर्वाचित विधायक सरोज कुमार मेहर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के एक कनिष्ठ अभियंता को सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया।

यह घटना इस महीने की शुरुआत में सामने आई जब इसका एक कथित वीडियो वायरल हो गया था जिसमें विधायक पीडब्ल्यूडी अभियंता से सरेआम उठक-बैठक करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना पांच जून को पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई थी।

घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश फैलने के बाद बोलांगीर के कलेक्टर अरिंदम दकुआ ने आरोपों की पुष्टि के लिए उप-कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटिया सड़क निर्माण कार्य के चलते पटनागढ़ विधायक ने जयकांत साबर को सरेआम “सजा” दी और प्रभारी इंजीनियर को उन्हें थप्पड़ मारने को भी कहा।

इससे पहले आज दोपहर पुलिस ने विधायक को नुआपाड़ा के एक होटल से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बोलांगीर लेकर आए। पुलिस ने बताया कि मेहर को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और तर्क दिया कि उन्हें लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए इंजीनियर से उठक-बैठक करवानी पड़ी। 

टॅग्स :ओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल