लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में BJD सांसदों ने निजी विधेयक के लिए चार दिसंबर की तारीख तय करने का दिया सुझाव, कई ने किया समर्थन

By भाषा | Updated: November 29, 2019 16:52 IST

बीजू जनता दल (बीजद) के भर्तृहरि महताब ने सुझाव दिया कि ब्रिटिश संसद की तर्ज पर यहां भी निजी विधेयक के लिए हर सप्ताह बुधवार का निर्धारित किया जा सकता है।

Open in App

लोकसभा में बीजू जनता दल के सदस्य भर्तृहरि महताब ने शुक्रवार को कहा कि सदन में निजी विधेयक के लिए तय समय में कोई कटौती नहीं करना चाहिए और उन्होंने इसके लिए बुधवार का दिन तय करने का सुझाव दिया। सदन के कई वरिष्ठ सदस्यों ने महताब के इस सुझाव का समर्थन किया। अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात पर सहमति जताई कि निजी विधेयक को पूरा समय मिलना चाहिए।

बीजू जनता दल (बीजद) के भर्तृहरि महताब ने सुझाव दिया कि ब्रिटिश संसद की तर्ज पर यहां भी निजी विधेयक के लिए हर सप्ताह बुधवार का निर्धारित किया जा सकता है। कई सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया। दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद शून्यकाल आरंभ करते हुए कहा कि आज निजी विधेयक के समय में एक घंटे की कमी की जाएगी।

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह इससे सहमत हैं कि निजी विधेयक के समय में कटौती की जा सकती है और शाम छह बजे के बाद इस समय की भरपाई कर ली जाए। बीजद के महताब ने कहा कि निजी विधेयक सदस्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ऐसे में इसके लिए पूरी समय मिलना है।

ब्रिटिश संसद में इसके लिए बुधवार का दिन तय है और आप (बिरला) चाहें तो यहां भी ऐसा हो सकता है। आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि निजी विधेयक का बहुत महत्व है और इसका बहुत असर हुआ है, ऐसे में इसके लिए पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महताब के इस सुझाव का समर्थन किया कि निजी विधेयक के लिए बुधवार का दिन तय हो सकता है।

तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंधोपाध्याय ने भी इस सुझाव का समर्थन किया और कहा कि निजी विधेयक के लिए पूरा समय मिलना चाहिए। भाजपा के संजय जायसवाल ने भी कहा कि निजी विधेयक के समय में कटौती नहीं होनी चाहिए। जदयू के राजीव रंजन सिंह और कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भी महताब के सुझाव का समर्थन किया।

द्रमुक की कनिमोई ने कहा कि निजी विधेयक महत्वपूर्ण होता है कि इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल, बसपा के श्याम सिंह यादव और कुछ अन्य सदस्यों ने शून्यकाल के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देने की मांग की। भाजपा के सत्यपाल सिंह ने कहा कि शून्यकाल के लिए सदस्यों का चयन लॉटरी के आधार पर नहीं, बल्कि प्रश्नों के महत्व के आधार पर होना चाहिए।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रबीजू जनता दल (बीजेडी)लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतराम नाम सत्य है और सीएम माझी हाय-हाय?, 12 मरीजों की मौत, इस्तीफा दें स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग?, ओडिशा विधानसभा में बीजद और कांग्रेस ने हल्ला बोला

भारतRajya Sabha Polls Odisha Chuanv 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 14 विधायक और 8 को लेकर टेंशन में आलाकमान?, कर सकते ‘क्रॉस-वोटिंग’?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया