लाइव न्यूज़ :

बीजद नेता विजयश्री राउत्रे का कोविड-19 उपरांत जटिलताओं की वजह से निधन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जून बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता विजयश्री राउत्रे का बुधवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

राउत्रे ओडिशा सरकार में पूर्व मंत्री थे और उनकी उम्र 67 वर्ष थी।

राउत्रे का अस्पताल में कोविड-19 उपरांत उत्पन्न होने वाली जटिलताओं का इलाज चल रहा था।

राउत्रे के बेटे और विधायक विष्णुव्रत राउत्रे ने बताया, ‘‘ मेरे पिता के रक्तचाप में आज सुबह असमान्य तरीके से गिरावट आई, जिसमें सुधार नहीं हो सका।’’

राउत्रे छह बार ओडिशा विधानसभा के बासुदेवपुर सीट (दो बार जनता दल से और चार बार बीजद के टिकट पर) से विधायक निर्वाचित हुए थे।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नीलमणि राउत्रे के बेटे विजयश्री राउत्रे ने 1990 में राजनीति में प्रवेश किया था।

उन्होंने नवीन पटनायक सरकार में स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण और राजस्व सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

राउत्रे ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया जिसके बाद उनके बेटे विष्णुव्रत को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें लोकप्रिय नेता बताया।

उन्होंने राउत्रे के बेटे और परिवार के सदस्यों से बात कर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एसएन पात्रो ने कहा कि वह और राउत्रे 1990 से ही बीजू पटनायक के साथ थे।

उन्होंने कहा,‘‘वह मेरे करीबी मित्र थे। हम करीब 20-25 दिन पहले मिले थे और हमने लंबी चर्चा की थी।’’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा ने भी राउत्रे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरीचंदन ने कहा, ‘‘ मैं राउत्रे के निधन से बेहद दुखी हूं। उनके निधन से ओडिशा की राजनीति में खालीपन आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह