लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बीजद का कोई बॉस नहीं, पांच साल में ओडिशा में गरीबी दर घटाकर 10 फीसदी करेंगे : पटनायक

By भाषा | Updated: December 26, 2021 22:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) का दिल्ली में कोई ‘‘बॉस’’ नहीं है। उन्होंने अगले पांच वर्षों में राज्य की गरीबी दर घटाकर 10 प्रतिशत करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उनकी पार्टी ओडिशा की जनता के कल्याण के लिए सतत प्रयास करती रहेगी।

बीजद के 25वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए पटनायक ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि पार्टी ओडिशा के लोगों के प्रति जवाबदेह है, जिन्होंने पार्टी को एक सामाजिक आंदोलन में बदल दिया है।

राज्य के दो मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय दलों-कांग्रेस और भाजपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में हमारा (बीजद का) कोई बॉस नहीं है। हम जो कुछ भी करते हैं वह ओडिशा के लोगों के लिए है, जो हमारे बॉस हैं।"

उन्होंने कहा, "बीजद की सफलता के पीछे का कारण है - एक समृद्ध और मजबूत ओडिशा को लेकर लोगों का सपना। पार्टी राज्य के सभी निवासियों के समर्थन से अगले 100 वर्षों तक काम करेगी।"

बीजद के अगले साल की शुरुआत में ग्रामीण और शहरी चुनावों की तैयारी शुरू के साथ ही, पटनायक ने कहा कि पार्टी ने ओडिशा के लोगों के समर्थन से सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा, "महान बीजू पटनायक की दूरदर्शिता के साथ गठित बीजू जनता दल अब एक सामाजिक आंदोलन में तब्दील हो गया है। पार्टी ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के भरोसे और विश्वास की प्रतीक है।"

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की सफलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओडिशा में वर्ष 2000 के बाद से बदलाव आया है और राज्य की गरीबी दर 63 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गई है तथा 80 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है।

उन्होंने कहा, "ओडिशा अगले पांच वर्षों में गरीबी दर घटाकर 10 प्रतिशत तक कर इतिहास बनाएगा। हमारी सरकार लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी उपाय करेगी।"

पटनायक ने कहा कि राज्य में 2000 से सत्तारूढ़ रहे बीजद ने चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "ओडिशा आपदा प्रबंधन में देश का नेतृत्व करता है और यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र और नीति आयोग ने भी इसके अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रशंसा की है।"

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक के नाम पर पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर, 1997 को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट