लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पिपली में बीजद उम्मीदवार महारथी 11,196 मतों से आगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:43 IST

Open in App

पुरी (ओडिशा), तीन अक्टूबर बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी पुरी जिले की पिपली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के 11वें दौर के समापन के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार आश्रित पटनायक से 11,196 मतों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

महारथी को 42,774 मत मिले, जबकि पटनायक को 31,578 मत मिले और कांग्रेस उम्मीदवार बिश्वकेशन हरिचंदन महापात्र को 2602 वोट मिले।

11वें दौर की मतगणना के समापन तक 78,675 मतों की गिनती की गई, जिनमें से 401 लोगों ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प चुना।

अक्टूबर 2020 में बीजद विधायक प्रदीप महारथी के निधन के बाद लगभग एक साल तक सीट खाली रहने के बाद यहां उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने विभिन्न कारणों से तीन बार उपचुनाव को रद्द या स्थगित कर दिया था। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में 2.29 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 78.24 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस उपचुनाव के लिए कुल 25 दौर की मतगणना होगी।

संयोग से वोटों की गिनती की तारीख मौजूदा विधायक की पहली पुण्यतिथि के साथ मेल खाती है, जिन्होंने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया था। उन्होंने 2019 के चुनाव में पटनायक को 15,787 मतों से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे