लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दूल्हा-दुलहन के विचित्र नाम बने चर्चा का केन्द्र

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:37 IST

Open in App

कोयम्बटूर, 11 जून तमिलनाडु में एक शादी के निमंत्रण ने काफी हलचल मचा दी है, जिसमें दुलहन का नाम पी ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म लिखा गया है।

कई लोग शादी के इस निमंत्रण की प्रमाणिकता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह निमंत्रण पत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के तमिल मुखपत्र जन शक्ति में सोमवार को प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद से ही यह लोगों की चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में ए एम कम्युनिज्म और ए एम लेनिनिज्म के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

भाकपा सूत्रों ने कहा कि ए एम सोशलिज्म पार्टी के सलेम सचिव ए मोहन उर्फ स्टालिन मोहन का पुत्र है जबकि दुलहन कांग्रेस के एक नेता की पौत्री है, जिन्होंने अपनी उसका नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम पर रखा था।

पनमारथुपट्टी शहर के पार्षद मोहन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी भविष्य की पीढ़ियां साम्यवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। मोहन ने कहा कि उनके पोते का नाम मार्क्सिज्म है। मोहन ने कहा कि यदि परिवार में किसी लड़की का जन्म होता है तो उसका नाम क्यूबाइज्म रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां