लाइव न्यूज़ :

बिटकॉइन घोटाला: 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी पुलिस ने एक व्यक्ति को लोगों से कथित तौर पर नकली क्रिप्टोकरंसी में निवेश के जरिये धोखाधड़ी को लेकर गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उमेश वर्मा (60) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उसे दुबई से लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तारी किया गया।

पुलिस ने कहा कि अब तक 45 पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि 2017 में इस संबंध में आरोपी ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद कि वर्मा, उसके बेटे भरत वर्मा और अन्य ने ‘प्लूटो एक्सचेंज’ के नाम से आरोपियों द्वारा संचालित क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के जरिये धोखा दिया ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं को प्रति माह निवेश की गई राशि का 20 से 30 प्रतिशत के बीच वापसी का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि साथ ही आरोपियों ने उन्हें और ग्राहक लाने पर कमीशन का वादा भी किया।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, आरोपियों ने वादे के मुताबिक रिटर्न नहीं दिया और अपने कार्यालय बंद कर भाग गए। अधिकारी ने कहा कि वर्मा ने अपने आवासीय पते अक्सर बदले और अंत में दुबई चला गया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) ओ पी मिश्रा ने कहा, ‘‘जांच से पता चला कि वर्मा धोखाधड़ी के लिए गठित मेसर्स प्लूटो एक्सचेंज का एकमात्र मालिक था। वह कंपनी के नाम से खोले गए बैंक खातों में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था।’’

मिश्रा ने कहा कि वर्मा ने कनॉट प्लेस में एक कार्यालय खोला और शिकायतकर्ताओं को नवंबर 2017 में प्लूटो एक्सचेंज क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए झांसे में लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने अपनी वेबसाइट शुरू की और ‘‘कॉइन ज़ारस’’ के नाम से शुरू की गई अपनी नई क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री और खरीद के लिए मोबाइल एप्लिकेशन ‘प्लूटो एक्सचेंज’ शुरू किया। उन्होंने अधिक रिटर्न देने के नाम पर लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि उनका मूल्य कई गुना बढ़ जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी कंपनी द्वारा क्रिप्टोक्यूरेंसी के रूप में जारी ‘‘कॉइन ज़ारस’’ की कोई कानूनी वैधता नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस तरह के आभासी सिक्कों और मुद्रा को पहले ही प्रतिबंधित कर चुका है।

पुलिस ने कहा कि वर्मा को दिसंबर 2017 में राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा सोने की तस्करी एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए