लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा के अध्यक्ष बने बिस्वजीत दैमारी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 मई भाजपा विधायक बिस्वजीत दैमारी शुक्रवार को सर्वसम्मति से असम की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

दैमारी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की मौजूदगी में विधानसभा सचिवालय में नामांकन दाखिल किया था।

कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

कोई और दावेदार नहीं होने से अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष फानी भूषण चौधरी ने दैमारी को अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें प्रभार सौंप दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि मैं असम की जनता को सदन की ओर से सकारात्मक संदेश दे पाऊंगा। सभी विधायक यहां पर अपनी बात रख पाएंगे। मैं नियम के मुताबिक सभी को बराबर मौका दूंगा।’’

सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा अन्य ने दैमारी को बधाई दी।

बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद दैमारी फरवरी माह में राज्यसभा के लिए पुन: चुने गए थे।

उन्होंने पनेरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और 35,852 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

सत्तारूढ़ भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने विधायक नुमाल मोमिन को नामित किया है। सचिवालय जब इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा तो वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल