लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उज्ज्वला योजना की आठ करोड़वीं लाभार्थी नया गैस कनेक्शन मिलने पर पकाएगी बिरयानी

By भाषा | Updated: September 9, 2019 05:21 IST

शनिवार को शेख को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना प्रमाणपत्र सौंपा। मोदी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक ‘महिला सक्षम मेलवा’ को संबोधित करने और 10000 एकड़ क्षेत्र में फैले औरंगाबाद औद्योगिक शहर उद्घाटन करने के लिए शहर में थे। यह देश का पहला हरित औद्योगिक स्मार्ट सिटी है।

Open in App

घरेलू गैस से खाना पकाना भले की कई लोगों के लिए बड़ी बात नहीं हो लेकिन महाराष्ट्र में उज्ज्वला योजना की आठ करोड़वीं लाभार्थी आयशा शेख के लिए नया गैस कनेक्शन मिलना किसी जश्न से कम नहीं है और ऐसे में उसके लिए ‘बिरयानी’ से कम क्या विकल्प हो सकता है।

अजंता गांव में पांच बच्चों की मां इस दिहाड़ी मजदूर के लिए खाना पकाने के लिए आसपास की जगहों से सूखी लकड़ियां जुटाना अब बीते दिनों की बात हो गयी है। मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद जिले की आयशा और रफीक शेख महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आठ करोड़वीं लाभार्थी बनी हैं। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मिलता है।

शनिवार को शेख को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना प्रमाणपत्र सौंपा। मोदी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक ‘महिला सक्षम मेलवा’ को संबोधित करने और 10000 एकड़ क्षेत्र में फैले औरंगाबाद औद्योगिक शहर उद्घाटन करने के लिए शहर में थे। यह देश का पहला हरित औद्योगिक स्मार्ट सिटी है।

प्रमाणपत्र मिलने के बाद आयशा ने कहा, ‘‘सिलेंडर और स्टोव मिलने के बाद पहली बात, मैं जो करूंगी वह है --बिरयानी पकाऊंगी। मैं खुश हूं क्योंकि इस नये कनेक्शन से मेरी मेहनत बच जाएगी।’’ उसने कहा कि वह खाना पकाने के लिए लकड़ियों पर निर्भर थी जो बहुत मेहनत वाला रोजमर्रा का काम है और उसमें बहुत वक्त लग जाता है।

आयशा ने कहा, ‘‘ मुझे आसपास की जगहों से सूखी लकड़ियां लानी होती थीं जो बड़ा श्रमसाध्य था। अब मुझे राहत होगी क्योंकि मैं कम वक्त में खाना बना सकती हूं। ’’ शनिवार को सरकार ने निर्धारित समय-सीमा से करीब सात महीने पहले आठ करोड़ गरीबों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने के लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह योजना एक मई, 2016 को शुरू की गयी थी। पहले मार्च, 2019 तक पांच करोड़ देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे बढ़ाकर 2020 तक आठ करोड़ कर दिया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं