लाइव न्यूज़ :

बिरसा मुंडा जयंती: झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 15, 2019 13:43 IST

Birsa Munda Jayanti: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा को किया याद

Open in App
ठळक मुद्देबिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही 15 नवंबर 2000 को हुई थी झारखंड की स्थापनापीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, झारखंड स्थापना दिवस की दी बधाई

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाता है और संयोग से इसी दिन झारखंड का स्थापना दिवस भी पड़ता है। झारखंड राज्य की स्थापना बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 2000 में हुई थी। 

इस खास दिन के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने 'धरती आबा' (धरती के पिता) के नाम से चर्चित क्रांतिकारी नेता को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, झारखंड स्थापना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, 'झारखंड बहादुरी और दया का पर्याय है। इस धरती के लोग हमेशा ही प्रकृति के साथ सौहार्द से रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कई क्षेत्रों में सफलताएं हासिल की हैं। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।' 

पीएम ने झारखंड को उसके स्थापन दिवस की बधाई दी और राज्य के नित नए विकास की कामना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई।'

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रियंका गांधी ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिंदी में लिखा, "जोहार झारखंड। राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं।"

उन्होंने कहा, "झारखंड समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मैं चाहता हूं कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।"

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी झारखंड को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं राज्य गठन दिवस के अवसर पर  झारखंड के लोगों को बधाई देता हूं। अपनी समृद्ध संस्कृति और प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के साथ, झारखंड का भारत में हमेशा एक अनूठा स्थान रहा है। राज्य को एक समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिरसा मुंडा को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई और आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन और पहचान के लिए संघर्ष करने वाले नेता के रूप में याद किया।

प्रियंका ने ट्वीट किया, 'जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता के लिए संघर्ष कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। आपने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन से जुड़े फ़ैसले आदिवासी लेंगे। आदिवासी महानायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर शत शत नमन।#धरतीआबा_बिरसामुंडा'

बिरसा मुंडे ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों को किया था खड़ा

बिरसा मुंडा का 24 साल की कम उम्र में ही निधन हो गया था, लेकिन आदिवासियों की चेतना जगाकर उन्होंने उन पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने आदिवासियों को अंग्रेजी शासन के खिलाफ खड़ा किया था।

उन्होंने नारा दिया था, 'अबुआ राज सेतेर जाना, महारानी राज टुंडु जाना', जिसका मतलब है, 'आइए रानी का शासन खत्म करें और हमारा शासन स्थापित करें।' ब्रिटिश राज को चेतावनी देने वाला ये नारा बेहद लोकप्रिय हो गया था।

बिरसा मुंडा को 3 मार्च को झारखंड के जामखोपाई जंगल से गिरफ्तार किया गया, जब वह अंग्रेजी सेना के खिलाफ लड़ने वाली अपनी आदिवासियों की गुरिल्ला सेना के साथ सो रहे थे। बिरसा मुंडा का रांची जेल में 9 जून 1900 को निधन हो गया। हालांकि अंग्रेजों ने दावा किया कि उनकी मौत कालरा से हुई थी, लेकिन उनमें इसके लक्षण नहीं दिखे थे। जिस जेल में उनकी मौत हुई थी, अब उसका नाम उनके नाम पर रखा दिया गया है।

टॅग्स :बिरसा मुण्डाझारखंडनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी