Birsa Munda Jayanti: आखिर बार-बार एक ही रट क्यों लगा रहे सीएम नीतीश?, जमुई में पीएम मोदी के सामने बोले मुख्यमंत्री-अब तय किया कहीं नहीं जाएंगे, देखें वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2024 15:34 IST2024-11-15T15:33:33+5:302024-11-15T15:34:16+5:30
Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से एक बात बता देता हूं। हम लोग सब दिन के लिए इनके(भाजपा) साथ रहेंगे।

photo-lokmat
Birsa Munda Jayanti: बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनजातीय गौरव सम्मान सम्मेलन में शिरकत किया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, जुएल उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पीएम मोदी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं फिर से एक बात बता देता हूं। हम लोग सब दिन के लिए इनके(भाजपा) साथ रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बीच में गलती हुई। बीच में गलती कर दिया, हम ही लोगों के यहां का कुछ लोग। लेकिन हम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे। हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ थे। उनकी सरकार में थे। बीच में बेमतलब का काम इधर-उधर का कर दिया सब, अब यह संभव नहीं है। अब कभी नहीं इधर-उधर जाएंगे। 1995 से हम लोग साथ हैं, तब से साथ काम कर रहे हैं।
अब हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे। पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे। पीएम मोदी पूरे देश का काम कर रहे हैं और बिहार के लिए भी काफी कुछ किया है। ये जहां कहीं भी जाते हैं और भी कुछ करवा देते हैं। इनका स्वागत है, अभिनंदन है। इसतरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, वहीं मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मुस्कुरा रहे थे।