लाइव न्यूज़ :

बिरला ने संसद, राज्य विधानसभाओं में "लगातार व्यवधान" पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद और राज्य विधानसभाओं में कार्यवाही में "लगातार व्यवधान" और "गरिमा की कमी" पर शुक्रवार को चिंता जतायी और कहा कि असहमति के कारण गतिरोध नहीं पैदा होना चाहिए।

उन्होंने कार्यवाही में व्यवधान को नैतिक और संवैधानिक रूप से गलत बताते हुए कहा कि यह उस समय और भी परेशान करने वाला होता है जब ऐसे व्यवधान पूर्व नियोजित होते हैं।

बिरला ने असम विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लोकतंत्र चर्चा और संवाद पर आधारित है। लेकिन सदन में चर्चा के दौरान लगातार व्यवधान और गरिमा की कमी चिंता के विषय हैं।" उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच असहमति स्वाभाविक है लेकिन "असहमति को गतिरोध का कारण नहीं बनना चाहिए।"

लोकसभाध्यक्ष ने राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे जटिल मुद्दों पर चर्चा करें और सुनिश्चित करें कि सदन इस तरह से काम करे कि यह लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करे।

उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालना नैतिक और संवैधानिक रूप से सही नहीं है। कई बार व्यवधान पूर्व नियोजित होते हैं। इस तरह का आचरण और भी परेशान करता है।

उन्होंने कहा कि व्यवधान और कार्यवाही का स्थगन भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं का हिस्सा नहीं है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा।

बिरला ने कहा कि भारत जैसा विविधतापूर्ण देश संसदीय लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है और देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है, इसलिए यह फिर से गौर करना आवश्यक हो गया है कि सदन, जो व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है, किस प्रकार काम करता है।

बिरला असम विधानसभा को संबोधित करने वाले पहले लोकसभाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि राज्य विविधता में एकता का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, "असम वह सेतु है जो समृद्ध विविधता वाले पूर्वोत्तर हिस्से को शेष भारत से जोड़ता है। यह विविधता हमारे लोकतंत्र को और लचीला बनाती है।"

बिरला ने विधान भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम में असम विधान सभा डिजिटल टीवी की शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos