लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विस में बच्चों के लिए विशेष सत्र में शामिल हुए बिरला: सूत्रों ने विपक्ष की आलोचना पर कहा

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को राजस्थान विधानसभा द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए आयोजित एक विशेष विधानसभा सत्र में शामिल हुए। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इससे पहले विपक्ष ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि 2019 और 2020 में नेहरू की जयंती पर संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम में बिरला शामिल हुए थे।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

विपक्षी दलों ने रविवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों की "अनुपस्थिति" पर सवाल उठाया था। विपक्षी दल अक्सर सरकार पर संसदीय परंपराओं की अवहेलना करने का आरोप लगाते हैं, हालांकि सरकार ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया है।

सूत्रों ने बताया कि बिरला कांग्रेस शासित राजस्थान में विधानसभा द्वारा आयोजित एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल थे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी मौजूद थे।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि बिरला जब भी दिल्ली में होते हैं तो वह संसद में इस तरह के कार्यक्रमों में हमेशा शामिल होते हैं, हालांकि उनके लिए या राज्यसभा के सभापति के लिए इन समारोहों में अनिवार्य रूप से शामिल होने की कोई औपचारिक परंपरा नहीं है।

राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या के अनुरूप, कुल 200 बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विपक्ष के नेता और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों के तौर पर प्रश्नकाल, शून्यकाल और अन्य कार्यवाही का संचालन किया।

बिरला ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सक्रिय जन भागीदारी की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा