लाइव न्यूज़ :

बर्डफ्लू: एफएसएसआई ने कम पका हुआ चिकन नहीं खाने की सलाह दी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसआईए) ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर बृहस्पतिवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए आधे उबले अंडे नहीं खाने और कुक्कुट मांस (दाना चुगने वाले पक्षियों का मांस) अच्छी तरह पकाकर खाने की सलाह दी।

इसके अलावा प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं और खान-पान से जुड़े प्रतिष्ठानों से आग्रह किया कि वे ''घबराएं नहीं'' और यह सुनिश्चित करें कि कुक्कुट मांस तथा अंडे दिशा-निर्देशों के अनुसार खाने के लिये सुरक्षित हैं।

देश के छह राज्यों केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीगढ़ और पंजाब में 'कुक्कुट पक्षियों' में बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्राधिकरण ने अपने नए दिशा-निर्देश में बताया, ''अच्छी तरह पकाने से मांस या अंडों में मौजूद वायरस निष्क्रिय हो जाता है। जिन इलाकों में कुक्कुट पक्षियों में संक्रमण पाया गया है, वहां से आए मांस और अंडों को कच्चा या आधा पकाकर न खाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया