लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 16 जिलों से जांच के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूनों में बर्डफ्लू की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:46 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी महाराष्ट्र के 16 जिलों से जांच के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूनों में बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि अब तक एहतियातन राज्य में 39,483 मुर्गियों को, 35,515 अंडो को, आठ गूस (प्रवासी पक्षी की एक प्रजाति) और पक्षियों के 53,046 किलोग्राम पक्षी आहार को नष्ट किया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘ कम से 16 जिलों ने मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे थे जिनमें बर्डफ्लू की पुष्टि हुई। वर्धा जिले में प्रवासी गूस के नमूनों में भी बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है।’’

अधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू का पहला मामला आठ जनवरी को सामने आया था और तब से अबतक 14,524 पक्षी मृत मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पक्षियों को नष्ट करने और पॉलिट्री किसानों को मुआवजा देने के लिए 1.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को 732 पक्षी मृत मिले जिनमें पॉलिट्री पक्षियों के अलावा कौए एवं अन्य पक्षी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर