लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत मिले उल्लू के बर्डफ्लू होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत मिले उल्लू के बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है।

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने शनिवार को बताया, ‘‘चिड़ियाघर में ब्राउन फिश उल्लू अपने पिंजड़े में मृत मिला था। उसके नमूनों को जांच के लिए दिल्ली सरकार के पशु पालन इकाई को भेजा गया था।’’

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भोपाल स्थित आईसीएआर- राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान में आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच की गई जिसमें उसके एच5एन8 एवियन इनफ्लुएंजा से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

पांडेय ने बताया कि केंद्र एवं दिल्ली सरकार के नियमों एवं दिशानिर्देश के अनुसार चिड़ियाघर को रोगाणु मुक्त करने एवं निगरानी को बढ़ा दिया गया है और यथा संभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिंजड़ों में रखे गए पक्षियों को पृथक कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य एवं व्यहार की लगातार निगरानी की जा रही है। चूना,विरकोन-एस, और सोडियम हाइफोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है। पक्षियों के पैरों को दिन में नियमित अंतराल पर पोटेशियम परमेगनेट से साफ किया जा रहा है।’’

चिड़ियाघर में जानवरों को खिलाने के लिए मुर्गियों को लाने पर रोक लगा दी गई है, चिड़ियाघर के भीतर वाहनों की आवाजाही की पहले ही मनाही है और कर्मचारियों की भी आवाजाही नियंत्रित है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के पार्कों एवं झीलों में मृत मिले कौए और बत्तखों के भी बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू