लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में चिल्का से पक्षियों के अवशेष बरामद

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:51 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), 25 दिसंबर ओडिशा में चिल्का वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत एक खेत से वन विभाग के कर्मियों ने शनिवार को पांच अलग-अलग प्रजातियों के 29 पक्षियों के अवशेष बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस को आशंका है कि शिकारियों ने गिरफ्तारी के डर से तांगी रेंज के भुसंदपुर के पास रातामती में प्रवासी पक्षियों के अवशेषों को फेंक दिया होगा, क्योंकि पुलिस और वन्य विभाग के अधिकारी सुबह क्षेत्र में गश्त करते हैं। तांगी वन्यजीव रेंज अधिकारी चूड़ारानी मुर्मू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी वहां पहुंचे और मौके से 29 मृत पक्षियों को बरामद किया।

मुर्मू ने कहा, ‘‘हमें आशंका थी कि शिकारियों ने झील में जहर डालकर पक्षियों को मारा होगा और गिरफ्तारी के डर से पक्षियों को वहां फेंक कर मौके से भाग गए होंगे क्योंकि पुलिस और वन्य विभाग के कर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के कई होटलों की तलाशी ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।’’ वन विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि शिकारियों ने पक्षियों का शिकार किया होगा क्योंकि आसपास के शहरों में विशेष रूप से क्रिसमस और नए साल जैसे त्योहारों की पूर्व संध्या पर जलीय पक्षियों के मांस की अत्यधिक मांग रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?