लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू: झारखंड, जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों में पक्षियों की अस्वाभाविक मौत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्र ने बुधवार को कहा कि देश के नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जबकि पक्षियों की अस्वभाविक मौत होने के नये मामले झारखंड और जम्मू कश्मीर में सामने आये हैं। केंद्र ने राज्य सरकारों को पॉल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति पर प्रतिबंध नहीं लगाने को कहा है।

सोमवार तक दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा , ‘‘13 जनवरी तक 10 राज्यों में एवियन इंफ्लूएंजा के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले और झारखंड के चार जिलों में भी पक्षियों की अस्वाभाविक मौतें हुई हैं। ’’

मंत्रालय ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि संक्रमण का प्रसार पॉल्ट्री केंदों में नहीं हो क्योंकि इससे पॉल्ट्री किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘यह पाया गया है कि कई राज्य अन्य राज्यों से पॉल्ट्री और पॉल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। यह पॉल्ट्री उत्पादों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा, इसलिए राज्यों से ऐसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता