लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू: महाराष्ट्र के बीड में तीन मोर, दो मोरनी मृत मिले

By भाषा | Updated: January 23, 2021 11:18 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 23 जनवरी महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बीच राज्य के बीड जिले में तीन मोर और दो मोरनी समेत छह पक्षी मृत मिले। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को मृत मिले पक्षियों के नमूने जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं जिसमें पता चलेगा कि मौत की वजह बर्ड फ्लू है या नहीं।

पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये पक्षी जिले के शिरूर कासर तालुका में बालाघाट पर्वत श्रंखला के निकट स्थित लोनी गांव में मृत अवस्था में मिले थे।

विभाग के अधिकारी डॉ. प्रदीप आघव ने बताया, ‘‘पक्षियों की मौत शुक्रवार सुबह हुई। हमें इसकी जानकारी दोपहर में मिली। 12 जनवरी से शिरूर तालुका में 21 कौवे मर चुके हैं।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के 16 जिलों से मिले पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राज्य में बर्ड फ्लू का पहला मामला आठ जनवरी को सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए