लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू : शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा, मनीष सिसोदिया ने कहा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति के मद्देनजर शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

ऐसी शिकायतें मिली थी कि शिक्षकों को बाजारों और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण कर यह देखने को कहा गया था कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा या नहीं।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘बर्ड फ्लू के मद्देनजर कुछ जिलों से शिक्षकों को निरीक्षण की ड्यूटी में लगाए जाने की शिकायतों मिली थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षकों को इस ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना इजाजत के शिक्षकों को ऐसी ड्यूटी में ना लगाएं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर पोल्ट्री बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया।

एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरांओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर रोक लगा दी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

पिछले एक सप्ताह में संजय झील में कई बत्तख और शहर के विभिन्न पार्कों में कई कौए मृत पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग