लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू : मथुरा में गठित की गई टास्क फोर्स

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:56 IST

Open in App

मथुरा, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर घोषित किए गए अलर्ट के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं और पशुपालन एवं वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मथुरा जनपद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई है।

जिला वन अधिकारी रघुनाथ मिश्रा ने बताया, ‘‘प्रवासी पक्षियों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिले की सीमाएं हरियाणा एवं राजस्थान से लगी होने के कारण वहां से बिक्री के लिए आने वाले पक्षियों व अण्डों की आमद पर खास नजर रखी जा रही है।’’

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र पंवार ने बताया, ‘‘बर्ड फ्लू की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला वन अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व जिला कार्यक्रम अधिकारी शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि जिले में 21 कुक्कुट फार्म हैं तथा आर्द्रभूमि है जहां इन दिनों देशी-विदेशी प्रवासी पक्षी भी बड़ी संख्या में आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो