लाइव न्यूज़ :

केरल के एक गांव में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी मिली

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:16 IST

Open in App

अलप्पुझा, नौ दिसंबर केरल के अलप्पुझा जिले की ताकाझी पंचायत में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी मिली है, जिसके चलते अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में बत्तख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश देना पड़ा है।

जिला कलेक्टर ए. एलेक्जेंडर ने फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिले के वरिष्ठ पशुपालन, स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों के साथ आपात बैठक की अध्यक्षता कर स्थिति की समीक्षा की।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रशासन ने नजदीकी इलाकों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिये ताकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 और इसके आसपास के एक किलोमीटर दायरे में सभी मुर्गियों, बत्तखों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र को एक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है, जबकि क्षेत्र में वाहनों और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है।

जिला कलेक्टर ने इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में बत्तख, मुर्गी, बटेर और घरेलू पक्षियों के अंडे, मांस व खाद के उपयोग तथा बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि यह पाबंदी चंपाकुलम, नेदुमुडी, मुत्तर, वियापुरम, करुवट्टा, त्रिकुन्नपुझा, ताकाझी, पुरक्कड़, अंबालापुझा दक्षिण, अंबालापुझा उत्तर, एडथवा पंचायतों और हरिप्पड नगरपालिका क्षेत्र में लागू रहेगी।

पशुपालन विभाग ने ताकाझी में पक्षियों को पकड़ने और जान से मारने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन किया गया है।

बैठक में सहायक वन संरक्षक को इस बात की निगरानी और निरीक्षण करने के लिए अधिकृत किया गया कि प्रवासी पक्षी बीमारी से संक्रमित हुए हैं या नहीं।

अधिकारियों के अनुसार पशुपालन विभाग को जिले में बर्ड फ्लू रोकथाम गतिविधियों पर दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल