देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई : केंद्र

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:35 IST2021-01-09T20:35:40+5:302021-01-09T20:35:40+5:30

Bird flu outbreak confirmed in seven states of the country: Center | देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई : केंद्र

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हुई : केंद्र

नयी दिल्ली, नौ जनवरी केंद्र ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ इस रोग से प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर सात हो गई है।

केंद्र ने कहा कि हालांकि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने का इंतजार है क्योंकि इन स्थानों से लिये गये नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है...विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके। ’’

छत्तीसगढ़ में पॉल्ट्री में पक्षियों की और बलोद जिले में वन्य पक्षियों की शुक्रवार रात एवं शनिवार सुबह अस्वभाविक मौत होने की खबरें हैं। इनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में संजय झील में बत्तखों की अस्वभाविक मौत होने की खबरें हैं और इनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, डपोली, परभनी और बीड जिलों में कौओं की मौतें हुई हैं। उनके नमूने भोपाल स्थित ‘आईसीएआर - राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को भेजे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bird flu outbreak confirmed in seven states of the country: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे