लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लूः उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

निगम के पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस तथा अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा।

इसमें कहा गया है कि आदेश जनहित में जारी किया गया है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

दिल्ली में मृत मिले कौओं और बत्तखों के नमूनों में सोमवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

अधिकारियों ने गाज़ीपुर मुर्गा मंडी को भी बंद कर दिया है।

निगम ने कहा, ''उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाली मांस और पोल्ट्री की दुकानों, मांस प्रसंस्करण इकाइयों के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत या पैक 'चिकन' को बेचने या रखने पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।"

बीते एक सप्ताह में पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में कई बत्तखें और शहर के अलग-अलग पार्कों में बड़ी संख्या में कौए मृत मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र