लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मुर्गियों में फिलहाल बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:06 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान में पिछले दिनों एवियन इन्फ्लूएंजा से हुई कौओं व प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि मुर्गियों में फिलहाल बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि नहीं हुई है और मुर्गीपालन व्यवसाय पूरी तरह सुरक्षित है।

पशुपालन विभाग ने सावधानी के तौर पर राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर त्वरित कार्यवाही के लिए जिलास्तरीय टीमों का गठन किया है।

पशुपालन विभाग की शासन सचिव डॉक्टर आरुषि मलिक ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में हाल में जोधपुर, पालीन एवं जयपुर जिले के सांभर क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों सहित कौओं की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में हुई प्रवासी पक्षी कुरजां की मौत के संबंध में भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इसका कारण एवियन इनफ्लूएंजा पाया गया है।

मलिक ने बताया कि इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में ‘फॉगिंग’ कराई गई है तथा नजदीकी विभागीय संस्थाओं को अलर्ट कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से चिकित्सा दल तैनाल किए जा चुके है, जिनके द्वारा बीमार पक्षियों की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

जयपुर के सांभर क्षेत्र में पांच कौओं सहित सात पक्षियों (एक मैना एवं एक रूफस ट्रिपी) की मौत हुई है।

सांभर क्षेत्र में मृत मिले कौओं के चार नमूने भिजवाये गए थे। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तीन कौओं की मौत का कारण एच5एन1 एवियन इनफ्लूएंजा पाया गया है।

मलिक ने मुर्गीपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे पक्षियों के बाडे़ की साफ-सफाई रखें एवं अपने घरों की छतों या आसपास मृत पक्षी दिखायी देने पर विभाग को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों में प्रभावी निगरानी एवं तत्काल कर्रवाई के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम का गठन किया गया है। सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं और साथ ही राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग