लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्रित चार नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण मिला

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्रित चिड़ियों के बीट के चार सीरोलॉजिकल नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण पाया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणि उद्यान (एनजेडपी) ने कहा कि जिन नमूने में संक्रमण पाया गया है उन्हें चिड़ियाघर में चार अलग-अलग बिंदुओं से एकत्रित किया गया था। उसने कहा कि नमूनों को दिल्ली पशुपालन विभाग (एएचडी) द्वारा तीन फरवरी को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (एनआईएचएसएडी), भोपाल भेजा गया था।

एनजेडपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं और चिड़ियाघर बंद रहेगा।

एनजेडपी ने कहा, ‘‘केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए), पर्यावरण मंत्रालय और एएचडी, दिल्ली सरकार के एवियन इन्फ्लूएंजा से संबंधित सभी सुरक्षा उपायों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है और चिड़ियाघर में क्षेत्रीय कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों की एक टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।’’

एनजेडपी ने कहा, ‘‘इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार पिंजड़ों में बंद पक्षी और खुले में उड़ने वाले पक्षी सामान्य व्यवहार कर रहे हैं। कीटाणुमुक्त करने संबंधी सभी कदम नियमित रूप से उठाये जा रहे हैं।’’

उसने कहा कि निगरानी जारी रहेगी और एकत्र किए गए नमूनों को आगे की सीरोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। उसने कहा, ‘‘यह चिड़ियाघर पहले से ही बंद है और यह आगे भी बंद रहेगा।’’

इससे पहले, 19 जनवरी को भोपाल के एनआईएचएसएडी भेजे गए राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के छह सीरोलॉजिकल नमूने एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह