लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नौ जिलों में बर्ड फ्लू, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मे कुक्कुट पक्षियों को मारना जारी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी केंद्र ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के नौ जिलों में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एक-एक जिले में कुक्कुट पंछियों का मारने का अभियान चल रहा है।

सरकार ने कहा कि कुक्कुट पक्षियों के अलावा उत्तराखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कौवां में तथा दिल्ली में कबूतर, ब्राउन फिश उल्लू और सारस में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हालांकि केंद्र सरकार ने कुक्कुट उत्पादों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा गैर संक्रमित क्षेत्रों/राज्यों से कुक्कुट उत्पादों की बिक्री की अनुमति देने का अनुरोध किया ।

भारत में, खासकर सितंबर से मार्च तक सर्दियों के दौरान आने वाले प्रवासी पक्षियों से बर्ड फ्लू या एवियन इंफ्लूएंजा फैला है। यह पशुजन्य बीमारी है।

बर्ड फ्लू की स्थिति पर नवीनतम आंकड़ा जारी करते केंद्रीय मात्स्यिकी, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने कहा कि शनिवार तक महाराष्ट्र के लातूर, परभनी, नांदेड़, पुणे, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, बीड और रायगढ़ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

उसने कहा कि मुम्बई के केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आम तौर पर कुक्कुट की मौत फार्म पर पायी गयी। इन नमूनों को निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

उसने कहा कि इसके अलावा मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले, गुजरात के सूरत, नवसारी और नर्मदा जिलों, उत्तराखंड के देहरादून जिले और उत्तर प्रदेश के कानपुर में कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

बयान में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त दिल्ली में नजफगढ में कबूतर और ब्राउन फिश उल्लू एवं रोहिणी में सारस में एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बालोद में कुक्कुट पंछियों को मारने का काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है। हर्दा जिले में मुर्गियां मारी जा रही हैं।

सरकार ने कहा कि देश के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की निगरानी के लिए बनाये गये केंद्रीय दल प्रभावित स्थलों का दौरा कर रहा है और चीजों का अध्ययन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट