लाइव न्यूज़ :

छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, दिल्ली में 16 पक्षियों की आकस्मिक मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने इन छह राज्यों को कार्य योजना के अनुसार इस बीमारी पर काबू पाने का निर्देश दिया है।

दिल्ली के हस्तसाल विलेज के डीडीए पार्क में भी 16 पक्षियों की आकस्मिक मौत की खबर मिली है और नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ''अब तक छह राज्यों (केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात) में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पता चला है कि केरल के दोनों प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान खत्म हो गया है। संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया जारी है।''

बयान में कहा गया है कि अभी तक एवियन इंफ्लूएंजा (एआई) से अछूते रहे राज्यों से भी पक्षियों का आकस्मिक मौत के लेकर सतर्क रहने और तत्काल इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है ताकि कम से कम समय में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

प्रभावित राज्यों केरल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिये केन्द्रीय टीमों का गठन किया गया है जो हालात पर नजर रखते हुए महामारी संबंधी आवश्यक जांच करेंगी।

सरकार ने कहा कि आईसीएआर-निषाद ने नमूनों की जांच के बाद हरियाणा के पंचकूला की दो पॉल्ट्री फर्मों में एवियन इंफ्लुएंजा संक्रमण होने की पुष्टि की है। गुजरात के जूनागढ़ जिले में प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर, पाली, जैसलमेर और मोहर जिलों में कौओं के बीच बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है।

लिहाजा, पशुधन एवं डेयरी विभाग ने प्रभावित राज्यों को कार्ययोजना के अनुसार रोग को काबू में करने का सुझाव दिया है।

बयान में कहा गया है, ''दिल्ली के हस्तसाल विलेज के डीडीए पार्क में भी 16 पक्षियों की आकस्मिक मौत होने की खबर मिली है। दिल्ली के पशुधन विभाग ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए नमूनों को आईसीएआर-निषाद भेद दिया है और जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। ''

सरकार ने कहा कि पॉल्ट्री किसानों और आम लोगों (अंडे और चिकन के उपभोक्ताओं) के बीच बीमारी को लेकर जागरुकता बहुत महत्वपूर्ण है।

बयान में कहा गया है, ''चिकन और अंडों के सेवन को लेकर भरोसा पैदा करने से संबंधित पशुधन एवं डेयरी विभाग के सचिव का संप्रेषण स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है। ''

बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय से इस संबंध में पर्याप्त परामर्श जारी करने का अनुरोध किया गया है ताकि अफवाहों को लगाम लगाकर लोगो के बीच अंडों और चिकन के सेवन के प्रति भरोसा कायम किया जा सके।

बयान में कहा गया है , ''इसके अलावा, राज्यों से उन पॉल्ट्री या पॉल्ट्री उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अनुरोध किया गया है जिन्हें उबालकर या पकाकर खाना सुरक्षित है। केन्द्र सरकार ने इस मामले में सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह