लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, मप्र और छत्तीसगढ़ में पॉल्ट्री के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ और पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

अब तक छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब के कई पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे, यवतमाल, वर्धा, गोंडिया, अहमदनगर और हिंगोली जिलों के पॉल्ट्री फार्म से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बहरहाल, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हदहा, सिंकदरपुर-करण में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान चल रहा है।

हालात पर निगरानी के लिए गठित केंद्रीय दल महाराष्ट्र के परभनी जिले का दौरा कर चुका है।

अब तक 10 राज्यों छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और पंजाब में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां