लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू : इंदौर में मुर्गे-मुर्गियों को मारने की मुहिम शुरू, 19 और कौए मृत मिले

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:33 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), आठ जनवरी मुर्गे-मुर्गियों के कुछ नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इस संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुक्कुट प्रजाति के इन पक्षियों को मारने की मुहिम शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 450 मुर्गे-मुर्गियों को मारकर गड्ढे में दबा दिया गया है।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम यादव ने शुक्रवार को बताया, "हमने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में मांस की कई दुकानें बंद करा दी हैं। इसके साथ ही, करीब 450 मुर्गे-मुर्गियों को तय प्रोटोकॉल के तहत मारकर मिट्टी में दबा दिया गया है।"

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए शहर भर में सात दिनों के लिए पोल्ट्री कारोबार और मुर्गे-मुर्गियों के परिवहन पर रोक लगा दी गई है।

बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच शहर में कौओं और अन्य प्रजातियों के पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया, "शहर में शुक्रवार में 19 कौए, तीन बगुले और एक कोयल मरी पाई गई।"

उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिन के भीतर शहर में अलग-अलग प्रजातियों के करीब 250 पक्षी मृत पाए गए हैं। इनमें कौओं की तादाद सबसे ज्यादा है।

अधिकारियों ने बताया कि इन्दौर में मुर्गे-मुर्गियों के कुछ नमूनों की शुरूआती जांच में बृहस्पतिवार को बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रदेश सरकार ने जिले में अगले सात दिनों तक जीवित मुर्गे-मुर्गियों और चिकन की खरीदी-बिक्री तत्काल बंद कराए जाने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि इंदौर में बर्ड फ्लू की आहट 29 दिसंबर को सुनाई पड़ी थी, जब रेसीडेंसी क्षेत्र के डेली कॉलेज परिसर में करीब 50 कौए मृत मिले थे। अधिकारियों के मुताबिक पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से दो मृत कौओं को परीक्षण (ऑटोप्सी) के दौरान नमूने लेकर भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई, तो इनमें बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग