लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड जिलों में सतर्क हुए प्राधिकारी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 13:09 IST

Open in App

हमीरपुर/चित्रकूट/बांदा (उप्र), 12 जनवरी कानपुर चिड़ियाघर में मृत मिले जंगली मुर्गे में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बुंदेलखंड के हमीरपुर, चित्रकूट और बांदा जिलों का प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है।

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक पेड़ों के नीचे सोमवार को कुछ बगुले और कौए संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाए गए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के बाद पशु चिकित्सा अधिकरियों ने जला दिया।

हमीरपुर के जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सचान ने मंगलवार को बताया कि मृत पाए गए बगुले और कौओं में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए, उनकी मौत अत्यधिक ठंड लगने से हुई है। फिर भी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के पोल्ट्री फॉर्मों से मुर्गियों के सीरम नमूने लेकर बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा, लोगों से कहा गया है कि वे कम से कम 70 डिग्री के तापमान में पकाकर मांस और अंडे खाएं, क्योंकि इस तापमान में बर्ड फ्लू के कीटाणु मर जाते हैं।

इसी प्रकार, चित्रकूट जिले में बर्ड फ्लू से निपटने के लिए प्रशासन ने चार टीमें गठित की हैं। सोमवार को अभियान चलाकर बरगढ़ और अहमदगंज में कई पोल्ट्री फॉर्म की करीब दो सौ से ज्यादा मुर्गियां मारकर उन्हें जमीन में दफनाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए बांदा के जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश से मुर्गियों, तीतर, बटेर और अंडों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। पत्र में साथ ही कहा गया है कि पशु चिकित्सा अधिकारी टीमें भेजकर पोल्ट्री फॉर्मों में जांच करें।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा से लगे मटौंध, गिरवां, नरैनी, फतेहगंज और कालिंजर थानों को सतर्क कर दिया गया है, ताकि जिले में मुर्गियों या अंडों की बाहर से आपूर्ति न हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos