लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लूः दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' की बिक्री पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

इससे पहले दिन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी ऐसा ही निर्णय किया है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस तथा अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा।

इसने कहा, ''उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाली मांस और पोल्ट्री की दुकानों, मांस प्रसंस्करण इकाइयों के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत या पैक 'चिकन' को बेचने या रखने पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।"

इसमें कहा गया है कि आदेश जनहित में जारी किया गया है और इसका पालन किया जाना चाहिए।

वहीं, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में बर्ड फ्लू के चलते दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय किया है।

उधर, पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने भी पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि यह रोक होटलों पर भी लगाई गई है।

नगर निकायों के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मांस की दुकानों और रेस्तराओं के मालिकों ने कहा है कि इस निर्णय की कोई आवश्यकता नहीं थी और इससे उनके कारोबार को बड़ा नुकसान होगा।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुराग कटरियार ने कहा कि प्रतिबंध का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बात के वैज्ञानिक साक्ष्य हैं कि 70 डिग्री सेल्सियस पर पकाया गया कोई भी व्यंजन खाने के लिए सुरक्षित है और नगर निकायों के निर्णय का कारोबार पर काफी विपरीत असर पड़ेगा।

दिल्ली में मृत मिले कौओं और बत्तखों के नमूनों में सोमवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बाहर से लाए गए प्रसंस्कृत और पैक चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी।

अधिकारियों ने गाज़ीपुर मुर्गा मंडी को भी बंद कर दिया है।

बीते एक सप्ताह में पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में कई बत्तखें और शहर के अलग-अलग पार्कों में बड़ी संख्या में कौए मृत मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं