लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू: महाराष्ट्र में 836 पक्षी मृत मिले, नमूने जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: January 17, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी महाराष्ट्र में 16 जनवरी को 836 विभिन्न पक्षियों की मौत हुई और उनके नमूनों को बर्ड फ्लू की जांच के वास्ते पुणे तथा मध्य प्रदेश के भोपाल भेजा गया है।

रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिन पक्षियों की मौत हुई है, उनमें 745 कुक्कुट पक्षी भी शामिल हैं। विदर्भ क्षेत्र से नागपुर और अमरावती जिलों में क्रमश: 290 और 75 कुक्कुट पक्षियों की मौत होने की खबर है।

बयान के अनुसार मराठवाड़ा के बीड़ और विदर्भ के गोंदिया में 50-50 कुक्कुट पक्षियों की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में शनिवार को बगुला, गौरैया और तोता जैसे 32 अन्य पक्षियों के साथ ही 59 कौओं की भी मौत हुई।

बयान में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र में 16 जनवरी को शाम सात बजे तक कुल 836 पक्षियों की मौत हुई। नमूने भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और पुणे स्थित रोग निदान अनुभाग भेजे गए हैं।’’

राज्य में गत आठ जनवरी से अब तक कुल 5,987 पक्षियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह