बर्ड फ्लू : पूर्वी दिल्ली की संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले, नमूनों को जांच के लिये भेजा गया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:31 IST2021-01-09T15:31:38+5:302021-01-09T15:31:38+5:30

Bird Flu: 10 lambs found dead in East Delhi's Sanjay lake, samples sent for examination | बर्ड फ्लू : पूर्वी दिल्ली की संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले, नमूनों को जांच के लिये भेजा गया

बर्ड फ्लू : पूर्वी दिल्ली की संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले, नमूनों को जांच के लिये भेजा गया

नयी दिल्ली, नौ जनवरी पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे।

अधिकारी ने कहा कि कि झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमें संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।''

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।

सिंह ने इससे पहले कहा था, ''हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।''

उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bird Flu: 10 lambs found dead in East Delhi's Sanjay lake, samples sent for examination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे